फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले का भारत देे मुंहतोड़ जवाब

Thu, 22 Sep 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उड़ी सेक्टर में आतंकवादी हमले के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन हुए और शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने को सरकार से मांग की और पाकिस्तान का पुतला भी फूंका गया।
विज्ञापन



नगर के मलका पार्क में अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक में जिलाध्यक्ष संजय प्रधान ,  जिला उपाध्यक्ष दीपक खालौर ने आक्रोश जाहिर किया। इसके बाद  प्रधानों ने कालाआम पर पाकिस्तान का झंडा और पुतला फूंककर रोष प्रकट किया।

विरोध करने वालों में चंद्रभान प्रधान, लेखराज प्रधान, गजेंद्र, इकराम मलिक, अजय, जितेश राधव, दीपक प्रधान, राजेंद्र बघेल, सुनील कुमार, संतोष कुमार, रामपाल सिंह, खेमचंद्र, योगेंद्र सिंह आदि रहे। एसबीएमटी में बुधवार को छात्र-छात्राओं ने शहीद सैनिकों की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन



सिकंदराबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दनकौर तिराहे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला और पाकिस्तान का झंडा फूंका। पुतला दहन से बाजार माधोदास में बैठक हुई। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष पिंकी वोहरा ने की।

संचालन दीपक गौड ने किया। श्याम शर्मा, अवनीश गुप्ता, वीरेंद्र मलिक, सुधारानी सेन, सचिन गिरि, अरूण प्रजापति, धीरज चौधरी, राजीव चौधरी, यामीन, आरिफ श्याम वोहरा आदि मौजूद रहे।


स्याना में राजपूत संघ स्याना ने बैठक करके रोष जताया। संघ के अध्यक्ष मलखान सिंह, मीडिया प्रभारी कांति चौहान एडवोकेट व सचिव ओमपाल सिंह ने भी निंदा की। भाजपा ने लखावटी में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।

भाजपा नेता गौरव ठाकुर के नेतृत्व में हाईवे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन में विनय ठाकुर, पुष्पेन्द्र सिंह, संदीप सिंह, ललित कुमार, राहुल चौहान, भूपेन्द्र सिंह, सुंदर लोधी आदि मौजूद रहे।  

अनूपशहर में भाजयुमो ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर रोष जताया। पुतला फूंकने में जयेंद्र कृष्ण, एमएस राघव, रोहित शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, गौरव राघव, नीनू प्रधान, संतोष, अन्नू शर्मा, युवराज सिंह, बाबूसिंह आदि रहे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें