अनूपशहर। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल दुगरऊ में शनिवार को अंतर सदनीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। फाइनल मुकाबला अगस्त्य और वाल्मीकि सदन के बीच खेला गया। अगस्त्य सदन ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। विद्यालय के चेयरमैन नरेश कुमार ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। प्रधानाचार्य रेणु चौधरी ने दोनों टीमों को प्रमाण पत्र दिए। उन्होंने खिलाड़ियों की खेल भावना और टीम वर्क की सराहना की। विद्यालय प्रशासन ने सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। संवाद