फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक के बाद एक गुजरीं पांच ट्रेनें स्टेट हाईवे घंटे भर रहा जाम

Sat, 14 Jan 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
चोला रेलवे फाटक पर लगा जाम। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
शनिवार दोपहर एक के बाद एक पांच ट्रेनें निकलने से चोला फाटक के दोनों ओर भीषण जाम लग गया। एक घंटे तक बुलंदशहर-ककोड़ मार्ग बाधित रहा, जिससे वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। ओवरब्रिज के निर्माण के चलते भी दिक्कत हुई।
विज्ञापन


बता दें कि बुलंदशहर-ककोड़ मार्ग स्थित चोला फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण जारी है। ओवरब्रिज का निर्माण होने से वाहनों के लिए साइड में एक ओर अस्थाई फाटक बनाकर निकलने की व्यवस्था की गई है। शनिवार को कोहरा ज्यादा होने के कारण ट्रेन निर्धारित समय पर नहीं पहुंच रहीं हैं। शनिवार दोपहर दो बजे के करीब अचानक पांच ट्रेन एक साथ फाटक से कुछ ही समय के अंतराल में गुजरी।

 इसके चलते फाटक बंद रहा और देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम की सूचना मिलते ही चोला चौकी और ककोड़ पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को गांगरौल से सिकंदरपुर फाटक और फतेहपुर जादो से निकालना शुरू किया।         
विज्ञापन


वहीं वाहनों को ककोड़ से सिकंदराबाद मार्ग से निकालने की व्यवस्था की गई। इस कार्य में करीब एक घंटे से भी अधिक का समय लग गया, जिसके चलते वाहन चालकों और यात्रियों को  जाम से जूझना पड़ा। जाम खुलने  के बाद ही सभी ने राहत की सांस ली।

फाटक संचालक राजकुमार का कहना है कि यहां जाम लगना आम बात है। जब कि ओवरब्रिज का निर्माण नहीं हो जाता तब तक इस समस्या से निजात नहीं मिलने वाली। शनिवार दोपहर बाद दो बजे अचानक पांच ट्रेन एक साथ फाटक से गुजरी, जिसके चलते जाम की स्थित बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने का काम किया।

कोहरे के कारण तीन ट्रेनें रद्द, कई घंटों लेट
घने कोहरे के चलते दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर ऊंचाहार, गोमती और लिच्छवी एक्सप्रेस की अप और डाउन ट्रेन रद्द कर दी गई है जबकि ब्रहमपुत्र एक्सप्रेस अनिश्चितकालीन विलंब से चल रही है।  इसके अलावा मेरठ से चलकर इलाहाबाद जाने वाले संगम एक्सप्रेस 14 घंटे लेट चल रही है।

वहीं ब्रहमपुत्र एक्सप्रेस अनिश्चितकालीन विलंब से चल रही है। इसके अलावा  कालका आठ घंटे लेट, महानंदा सात, मुरी पांच, आम्रपाली नौ, फरुक्का एक्सप्रेस आठ घंटे लेट चल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें