फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई के बाद ससुराल से भागी ‘बालिका वधू’

Mon, 25 Apr 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ससुराल में पिटाई के बाद जान बचाकर भागी बालिका वधू अर्द्धबेहोशी हालत में बाल कल्याण समिति को मिली है। बालिका वधू की उम्र 16 साल बताई जा रही है। दो माह पहले उसकी शादी हुई थी। बालिका वधू को अल्पावास गृह भेजने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष आशा कुलश्रेष्ठ ने  बताया कि 16 साल की किशोरी सोमवार को चाइल्डलाइन के द्वारा उनके पास लाई गई। किशोरी ने पूछताछ में बताया कि दो माह पहले उसकी शादी क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। लड़की बिहार की रहने वाली है। उसके बेचे जाने की भी आशंका जताई जा रही है।

बालिका वधू ने बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों को बताया है कि उसको ससुराल में बेरहमी से पीटा जाता था। सोमवार को मौका देखकर वह भाग निकली। अस्त व्यस्त हालत में लड़की एक महिला के पास पहुंची। महिला ने चाइल्डलाइन को फोन पर जानकारी दी।
विज्ञापन


जिसके बाद लड़की को जिला बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया गया। अध्यक्षा ने बताया कि मंगलवार को लड़की को अल्पावास गृह भेज दिया जाएगा। बाकी कार्रवाई पूछताछ के आधार पर बाद में की जाएगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें