फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कहासुनी के बाद युवक की गर्दन पर मारा ब्लेड

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र के पसौंडा निवासी अमर से मारपीट के बाद दो लोगों ने गर्दन पर ब्लेड मारकर घायल कर दिया। घटना 25 मार्च की शाम की है। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, पीड़ित के भाई सलीम की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के ही निवासी सद्दा और गैंडा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सलीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार शाम करीब 5:30 बजे उनका भाई अमर निजी कार्य से घर से निकला था। घर से कुछ दूर जाने पर ही रास्ते में सद्दा और गैंडा ने उसे बात करने के लिए रोक लिया। दोनों युवकों ने अमर के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इसका अमर ने विरोध किया तो आरोपियों ने ब्लेड से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया। अमर ने मदद के लिए आवाज दी तो लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना की सूचना पर वह पहुंचे और घायल अवस्था में अमर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें