बुलंदशहर के बहुचर्चित 'वाहिद हत्याकांड' में 13 साल बाद जिला अदालत का अहम फैसला आया है। जिला जज की कोर्ट ने वाहिद हत्याकांड में सभी 12 नामजद आरोपियों को हत्या का दोषी माना है। अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। 19 अगस्त को दोषियों को सजा सुनाई जाएगी।
24 अगस्त 2012 में वाहिद की हत्या हुई थी, हत्या के बाद दो जातियों के बीच तनाव पनप गया था। मामूली विवाद में वाहिद की हत्या के बाद दोनों जातियों के बीच हमले की वारदात होने लगीं थीं। हत्याकांड में 15 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज हुई थी, तीन लोगों की ट्रायल के दौरान मौत हो चुकी है। शेष 12 आरोपियों को जिला जज द्वारा दोषी करार दिया गया।