बुलंदशहर। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में मंगलवार को स्नातक व परास्नातक प्रथम वर्ष में दूसरी मेरिट से प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई। आखिरी दिन प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ कॉलेज पहुंचे। प्रवेश प्रक्रिया दोपहर बाद तक चलती रही। अभी तक कॉलेजों में 60 फीसदी सीट भर चुकी है।
डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि अभी तक कॉलेजाें में 60 फीसदी सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। सबसे अधिक प्रवेश बीए में हुए हैं। अब शेष सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया सीसीएसयू की ओर से जारी होने वाले आगामी निर्देशानुसार पूरी कराई जाएगी।
प्रवेश प्रक्रिया के लिए तीसरी मेरिट बनेगी या फिर ओपन मेरिट से प्रवेश होंगे। इसके लिए सीसीएसयू के आगामी निर्देश का इंतजार किया जा रहा है।