फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अपंजीकृत होटलों पर प्रशासन का छापा, नौ हिरासत में, दो होटल सील

विज्ञापन
गुलावठी में एक ओयो होटल को सील करते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
गुलावठी। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के 28 तारीख के आंदोलन की चेतावनी के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए। गुलावठी में नायब तहसीलदार और लेखपाल के नेतृत्व में पुलिस ने कुछ अपंजीकृत होटलों में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में लिया और दो होटलों को सील कर दिया। हिरासत में लिए गए लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार स्नेह कुमार तिवारी ने बताया कि जांच के दौरान दो प्रमुख होटलों एपी ब्लूम और जीएस होटल में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। ये दोनों होटल बिना वैध लाइसेंस के संचालित किए जा रहे थे, यानी अपंजीकृत थे। अनियमितता पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से दोनों होटलों को सील कर दिया गया और नौ लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी नौ लोगों का शांति भंग में चालान किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें