फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जिला अस्पताल में आज से खुलेगा अतिरिक्त पर्चा काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। वायरल बुखार का प्रकोप एवं गर्मी बढ़ने पर जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ लग रही है। ऐसे में बुजुर्गों को भी घंटों लाइन में खड़े होना पड़ रहा है। सीएमएस ने बुजुर्गों की परेशानी देखते हुए शुक्रवार से एक नया पंजीकरण काउंटर खोलने के निर्देश दिए हैं। मेडिकल वार्ड के एक कमरे में अतिरिक्त पर्चा काउंटर संचालित होगा। जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि पंजीकरण का पर्चा बनवाने के लिए अभी तीन काउंटर संचालित हो रहे हैं। बुजुर्ग एवं विभागीय स्टाफ के लिए राहत देने को शुक्रवार से नया पंजीकरण पर्चा काउंटर शुरू होगा। जिससे बुजुर्गों को समय पर उपचार मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें