फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: विधि छात्र पर हमला करने वाला 25 हजार इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
खुर्जा में मुठभेड़ की घटना के बाद अस्पताल में मौजूद सीओ व अन्य पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। विधि छात्र अंकुर पर जानलेवा हमला करने वाले 25 हजार इनामी आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हुई। इसमें आरोपी के दाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिससे एम तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन



सीओ खुर्जा शोभित कुमार अत्री ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे खुर्जा नगर पुलिस चंद्रलोक कॉलोनी स्थित बंबे के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का इशारा किया। पुलिस को देख आरोपी बाइक वापस को घुमाकर भागने लगा। थोड़ी दूर जाकर उसकी बाइक फिसल गई और वह वहीं गिर गया।

पुलिस से अपने आप को घिरता देख आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाएं पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर गया। आरोपी की पहचान लखन निवासी झमका गांव कोतवाली खुर्जा के रूप में हुई। 20 अगस्त को विधि छात्र अंकुर चौधरी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में आरोपी पर मुकदमा भी दर्ज है, जिसमें आरोपी लखन पर एसएसपी बुलंदशहर की ओर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन


आरोपी के पास से एक तमंचा, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस और एक बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। सीओ ने बताया कि आरोपी लखन पर पूर्व में भी छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें