फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दस साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने उनकी दस साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। डिबाई क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह खुर्जा के एक गांव में रहती हैं। मंगलवार रात उनकी दस वर्षीय बेटी घर से अपने मामा को बुलाने गई थी। इसी दौरान एक ग्रामीण ने उनकी बेटी से पानी मंगाया। जब बेटी पानी लेकर गई तो आरोपी ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की। बच्ची के रोने पर आसपास के लोग वहां आ गए। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें