फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रंजिशन आंख पर सुतली बम फेंकन से आंख की रोशनी जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के नया गांव निवासी प्रमोद कुमार ने रंजिशन पड़ाेसी पर उनके पुत्र की आंख पर सुतली बम फेंकने व चोट के कारण आंख की रोशनी जाने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने दो माह बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

प्रमोद कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि दिवाली से दो माह पूर्व उनके पुत्र विकास कुमार के साथ गांव निवासी पड़ोसी युवक का स्कूल जाते समय विवाद हो गया था। इसको लेकर पड़ोसी युवक उनके पुत्र से रंजिश रखता था। बताया कि दिवाली के दिन उनका पुत्र विकास कुमार (16) गांव में प्रसाद बांटकर वापस घर आ रहा था।
तभी आरोपी ने रंजिशन चोट पहुंचाने की नीयत से विकास के ऊपर सुतली बम फेंका जो उसकी बाईं आंख पर जाकर लगा। इससे उनके पुत्र की बाईं आंख की रोशनी चली गई। बताया कि कोतवाली पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर उन्होंने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें