ककोड़। थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर लड़ुकी निवासी महिला ने गांव के ही युवक पर घर में घुसकर अभद्रता करने व हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। किरन देवी ने तहरीर देते हुए बताया कि उनके घेर में खड़ी लौकी की बैलों को गांव निवासी युवक ने रंजिशन काट दिया। जब उन्होंने इस बारे में युवक से पूछा तो युवक ने घर में घुसकर उनके साथ गाली गलौज की और दरांती से गला रेतकर हत्या करने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।