फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसओ पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप, अपर आयुक्त ने मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएसओ पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप, अपर आयुक्त ने मांगा जवाब
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला पूर्ति अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। इससे संबंधित शिकायत मिलने पर खाद्य तथा रसद विभाग के अपर आयुक्त ने कड़ा संज्ञान लेते हुए जवाब मांगा है। वहीं, दूसरी ओर एक व्यक्ति द्वारा सूचना के अधिकार के तहत सूचना न देने पर राज्य सूचना आयोग की ओर से डीएसओ को नोटिस भी जारी किया गया है।
जनपद के नीमखेड़ा निवासी रविंद्र जाटव ने खाद्य तथा रसद विभाग के अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार और बेईमानी से अवैध धन इकट्ठा करके अपने परिवार और रिश्तेदारों के नाम चल और अचल संपत्ति एकत्रित की है। यह शिकायत मिलने पर खाद्य तथा रसद विभाग के अपर आयुक्त ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने आदेश जारी किया है कि शिकायतकर्ता से लगाए गए आरोप के संबंध में शपथ पत्र लिया जाए। ताकि शपथ पत्र उपलब्ध होने पर अग्रिम कार्रवाई की जा सके। अपर आयुक्त ने डीएसओ से लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप के संबंध में जवाब भी मांग लिया है। वहीं, दूसरी ओर रविंद्र ने डीएसओ से सूचना के अधिकार के तहत कुछ जरूरी सूचना मांगी थी। आरोप है कि डीएसओ ने सूचना नहीं दी। इस पर उसने राज्य सूचना आयोग में शिकायत की थी। इस पर सूचना आयोग की ओर से भी डीएसओ को नोटिस जारी कर 14 जुलाई को तलब किया है। साथ ही शिकायतकर्ता को मांगी गई सूचना उपलब्ध करवाने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे ऊपर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। विभाग के अपर आयुक्त द्वारा मांगे गए जवाब का स्पष्टीकरण दिया जाएगा। शिकायतकर्ता को सूचना के अधिकार के तहत सूचना दे दी गई थी। इस संबंध में राज्य सूचना आयोग में पेश होकर इससे अवगत भी करवाया जाएगा।
- केबी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, बुलंदशहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें