शिकारपुर। कस्बा निवासी महिला ने मोहल्ले की महिला पर अपने मायके के लोगों के साथ घर में घुसकर मारपीट करने, हत्या कराने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला शिवलोक चैनपुरा निवासी त्रिवेनी ने रिपोर्ट दर्ज में आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व मोहल्ले में दावत का कार्यक्रम था। मोहल्ला निवासी मीना ने दावत में उनके बेटे के साथ अकारण ही गाली-गलौज की।
बेटे के बताने पर जब वह आरोपी महिला के घर शिकायत लेकर पहुंची तो वह आग बबूला हो गई। मायके से पिता और अन्य लोगों को बुलाकर 18 मई को उनके घर में घुसकर परिवार के लोगों से मारपीट की।
कोतवाली प्रभारी ने बाया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी मीना, उसके पिता, नितिन, शिवम, चिट्टन, करन, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद