फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: वाहन निकालने को लेकर विवाद में महिला से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। वाहन निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 11 नामजद समेत 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला निवासी कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 19 जुलाई की शाम वह अपने पति के साथ घर पर थी। घर के बाहर वाहन निकालने को लेकर एक व्यक्ति और सभासद के परिजनों के बीच कहासुनी हो रही थी। घर के बाहर गालीगलौज के विरोध पर सभासद के परिजनों ने उनके, पति के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कुछ देर बाद सभासद अन्य परिजनों के साथ उनके घर में घुस आया। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ करते हुए उनके, पति, देवरानी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोपियों ने उनके साथ छेड़छाड़ भी की।
आरोप लगाया कि पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की थी। महिला के अनुसार, घटना के बाद थाने और एसएसपी से शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट की शरण ली गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ भरत सोनकर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी नितिन, मुकेश, ओमप्रकाश, बिरजू, कलुआ, राकेश, विनय, नीरज, तौफिक, रिंकू, जमुना समेत दस से 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें