पहासू पुलिस की गिरफ्त में पटाके बेचने वाला आरोपी। स्रोत : पुलिस
पहासू। थाना पुलिस ने अवैध एक क्विंटल पटाखों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीओ शिकारपुर दीपक कुमार ने बताया कि दिवाली पर्व को देखते अवैध पटाखों के भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पहासू पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक छोटा हाथी वाहन को रोका। इसमें अवैध रूप से पटाखों को लेकर जाया जा रहा था। चालक के बिलाल खां निवासी वाहिद नगर, थाना क्वार्सी, जनपद अलीगढ़ के पास कोई वैध दस्तावेज भी नहीं थे। ऐसे में आरोपी को गिरफ्तार किए गया और पटाखे जब्त किए गए।