सिकंदराबाद। दहेज के लिए विवाहिता को चलती कार से धक्का देने के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
पीड़िता लक्ष्मी निवासी गांव मोहम्मदपुर कलां ने शिकायत देकर बताया कि उनका विवाह करीब सात वर्ष पूर्व मेरठ निवासी सोनू के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।
13 जुलाई को पति उसे घूमने के बहाने कार में बैठाकर ले गया और रास्ते में चलती कार से धक्का देने का प्रयास किया। विरोध करने पर कार रोककर उसे जबरन नीचे उतार दिया और चला गया। पीड़िता ने सास, ससुर व देवर पर भी मारपीट का आरोप लगाया है।
कोतवाली प्रभारी का कहना है कि शिकायत के आधार पर एनसीआर दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।