फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बाइक लूट का विरोध करने पर चाकू से हमला कर घायल करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ककोड़। थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर केहरी निवासी हिमांशु ने बाइक लूट का विरोध करने पर चाकू से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार की रात वह नोएडा से ड्यूटी के बाद खेरली नहर के रास्ते बाइक से वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

करीब 10.30 बजे हिरनौटी, सुनपेड़ा के बीच आरसीसी बाउंड्री के पास दो बाइकों पर सवार चार अज्ञात लोगों ने ओवरटेक करते हुए रोक लिया और उनकी बाइक लूटने का प्रयास करने लगे। आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर घायल कर दिया। और उनकी बाइक लूटकर फरार हो गए।
बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने फोन कर परिवार के लोगों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें