फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हाईटेंशन लाइन में सरिया टकराने से हादसा, दो भाइयों की मौत

विज्ञापन
गांव अमरगढ़ में दो भाइयों की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : bulandshahar news
विज्ञापन
ऊंचागांव। कस्बा अमरगढ़ स्थित एक निर्माणाधीन मकान में पिलर बनाते समय सरिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। हादसे में राजमिस्त्री समेत मकान मालिक के दो पुत्र करंट की चपेट में आने से झुलस गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों सगे भाईयों को उपचार के लिए हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जहांगीराबाद के कस्बा अमरगढ़ निवासी कलुआ ने बताया कि कस्बे में ही उसके एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें बुधवार शाम राजमिस्त्री राजकुमार निवासी औरंगाबाद तहारपुर और पीड़ित के पुत्र मनोज व छोटू भी उसका सहयोग कर रहे थे। पिलर के निर्माण के लिए वह सरिया लगा रहे थे। उसी दौरान मकान की छत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से सरिया टकरा गया। जिससे उसे पकड़ कर खड़े राजकुमार, मनोज व छोटू करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। परिजनों ने तीनों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने राजकुमार को उपचार के बाद घर भेज दिया। जबकि, दो सगे भाई मनोज व छोटू को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन, दोनों की रास्ते में ही मौत हो गई। दोनों के शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। थाना प्रभारी जहांगीराबाद ने बताया कि पिलर बनाते समय सरिया हाईटेंशन लाइन से टकराने से तीन लोग झुलस गए। जिनमें दो सगे भाईयों की हायर मेडिकल सेंटर ले जाते समय मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें