फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस ने दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर
विज्ञापन

डिबाई। कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-बदायूं हाईवे स्थित गांव कसेरकलां फ्लाईओवर पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। जिससे उसमें लदा गन्ना सड़क पर गिर गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे हटाना शुरू किया। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली के आसपास मौजूद एक दरोगा व दो पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।
कसेरकलां फ्लाईओवर पर शनिवार तड़के करीब चार बजे अज्ञात किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लादकर जा रहे थे। फ्लाईओवर पर पहुंचते ही ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और उसमें लदा गन्ना सड़क पर बिखर गया। जिससे फ्लाईओवर का यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर फैले गन्ने की पूली को ट्रॉली में रखना प्रारंभ कर दिया। इसी दौरान नरौरा डिपो की तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ट्रॉली के पास मौजूद दरोगा सतीश शर्मा (59), कांस्टेबल सुखवेंद्र (26) और सूरज (22) चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक व रोडवेज चालक व परिचालक बस को छोड़कर भाग निकले। राहगीरों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। दरोगा सतीश की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने रोडवेज बस व ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। आरोपी रोडवेज बस चालक व ट्रैक्टर ट्रॉली चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

यात्रियों में मची चीख पुकार, अन्य बस से रवाना
हादसे के बाद बस में मौजूद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हालांकि, गनीमत रही कि बस सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं पहुंची है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद अन्य रोडवेज बस मंगाकर यात्रियों को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया। दुर्घटनाग्रस्त बस नरौरा से दिल्ली की ओर जा रही थी।
विज्ञापन

हादसे में एक दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। दारोगा की हालत चिंताजनक बनी हुई है। स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। जल्द ही रोडवेज बस चालक व ट्रैक्टर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें