फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते समय घर के बाहर नाले में गिरने से मासूम की मौत

सार

खेलते समय घर के बाहर नाले में गिरने से मासूम की मौतबुलंदशहर।शोर सुनकर पहुंचे परिजन नाले में बच्चे की तलाश करते रहे।बुधवार सुबह करीब नौ बजे गजेंद्र का दो वर्षीय पुत्र भूपेश कुमार घर के बाहर नाले के समीप अन्य बालकों के साथ खेल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेलते समय घर के बाहर नाले में गिरने से मासूम की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साठा में बुधवार सुबह घर के बाहर खेल रहा दो वर्षीय बालक नाले में डूब गया। शोर सुनकर पहुंचे परिजन नाले में बच्चे की तलाश करते रहे। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो गई थी। हादसे के बाद परिजनों व मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका पर नाला न ढकवाने व लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
नगर के आनंद विहार रोडवेज बस स्टैंड की ओर से एक नाला मोहल्ला साठा से होते हुए गुजर रहा है। साठा में पुरानी गोशाला के पास नाले के निकट ही गजेंद्र सिंह का मकान है। बुधवार सुबह करीब नौ बजे गजेंद्र का दो वर्षीय पुत्र भूपेश कुमार घर के बाहर नाले के समीप अन्य बालकों के साथ खेल रहा था। उसी दौरान भूपेश पटरी से असंतुलित होकर नाले में गिर गया। यह देख अन्य बच्चों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर भूपेश के परिजन व अन्य लोग मौके पर पहुंचे और नाले में छलांग लगा दी। पुलिस व नगर पालिका को भी लोगों ने फोन कर सूचना दी। बच्चे को नाले से निकालकर परिजन चिकित्सक के यहां पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुस्साए लोगों ने नगर पालिका अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विकास शर्मा, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह लोधी समेत अन्य लोगों ने मौके पर पहुंच कर परिजनों का सांत्वना दी।
विज्ञापन

शहर के बीच से गुजर रहे बड़े नाले के निर्माण और उसे ढकने के लिए अभी तक कोई प्रस्ताव नगर पालिका ने नहीं बनाया है। इसके बारे में नगर पालिका ईओ से बात की जाएगी और नियमानुसार नाला बनाने और उसे ढकने के लिए कार्य किया जाएगा। - डॉ. प्रशांत कुमार, एडीएम प्रशासन व प्रभारी अधिकारी निकाय
विज्ञापन

- नाला निर्माण और नाले को ढकने के लिए शासन से अनुमति मांगी गई है। शासन की ओर से अनुमति नहीं मिली है। इस कारण निर्माण नहीं कराया जा सका है। - मनोज रस्तोगी, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें