सिकंदराबाद मौन प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता। संवाद
सिकंदराबाद। हरियाणा की मनीषा और ग्रेटर नोएडा की निकी भाटी के साथ हुई घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को नगर के हनुमान चौक पर मौन प्रदर्शन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिला संयोजक कर्मवीर भाटी ने कहा कि दोनों घटनाएं बहुत ही दुखद हैं। समाज के साथ पुलिस, प्रशासन को भी तत्परता दिखाते हुए न्याय की अवधारणा को दिखाना होगा। नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बेटियों से सतर्क रहने और किसी भी प्रकार का शोषण सहन नहीं करने की अपील की।
उन्होंने अधिकारों का प्रयोग करते हुए शासन, प्रशासन की मदद से समाज में इस प्रकार के कृत्यों को रोकने के लिए प्रेरित किया। प्रदीप बेसौया ने कहा कि छात्र हित में संगठन सदैव तत्पर है। इस अवसर पर प्रिया, माही, प्रियंका, टीना, दीपक, दीपू समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।