फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: छात्र को थप्पड़ मारने वाले शिक्षक पर कार्रवाई के लिए एबीवीपी का प्रदर्शन

विज्ञापन
खालसा स्कूल में प्रदर्शन के दौरान पुलिस को ज्ञापन सौंपते अ​खिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्य
विज्ञापन
बुलंदशहर। खालसा स्कूल में शिक्षक के थप्पड़ मारने से छात्र के कान का पर्दा फटने का मामला तूल पकड़ गया। इस मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता स्कूल में पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं की मांग पर स्कूल प्रबंधन को झुकना पड़ा और लिखित में ऐसी घटना न होने का आश्वासन दिया। साथ ही एक कमेटी का गठन किया गया। वहीं, शिक्षक के खिलाफ नगर कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

खालसा स्कूल में सोमवार को कक्षा 10वीं के छात्र शौर्य गुप्ता के परिजनों व अन्य लोगों ने पहुंचकर हंगामा किया था। इस दौरान अभिभावकों ने शिक्षक व स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। उसके बाद स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकाें को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके बाद ही मामला शांत हुआ था।
वहीं, दूसरी ओर बुधवार को इस मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता स्कूल में पहुंचे और प्रदर्शन छात्र को थप्पड़ मारने वाले शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की। काफी समय तक प्रदर्शन चलता रहा स्कूल प्रबंधन बचता नजर आया। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का तल्ख रुख देते हुए स्कूल प्रबंधन को झुकना पड़ा।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन ने सभी मांगों को स्वीकार करते हुए लिखित में दिया कि दोषी शिक्षक को हटाया जा रहा है। इस मामले की पूरी तरह से निष्पक्ष जांच की जाएगी। पीड़ित छात्र व उसके परिवार को भी सुरक्षा प्रदान की जाएगी। भविष्य में ऐसी घटना न हो सके इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। इस दौरान मौजूद आवास विकास चौकी प्रभारी सौरभ गौतम को मांगपत्र भी सौंपा गया।
दूसरी ओर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता कमल ने बताया कि छात्र के परिजनों की तहरीर पर नगर कोतवाली में थप्पड़ मारने वाले शिक्षक मन्नु रघुवंशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से आयुष, मिहिर, सार्थक, शुभ पंडित और प्रिया आदि शामिल रहे। दूसरी ओर स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य संदीप चौधरी का कहना है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को उक्त मामले में की गई कार्रवाई को लिखित में उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें