खुर्जा। नगर के एक होटल में संदिग्ध परिस्थिति मिले लड़के व लड़कियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंच कर हंगामा करते हुए होटल संचालक पर कार्रवाई की मांग की है।
एबीवीपी के जिला संयोजक मनोज चौधरी ने बताया कि जीटी रोड स्थित एक होटल में एक गैर-समुदाय का युवक एक लड़की स्कूल यूनिफॉर्म गए थे। इसकी सूचना पर मौके पर पहुंचे तो होटल संचालक ने प्रवेश नहीं करने दिया। आरोप है कि होटल संचालक ने छात्रा की रजिस्टर में एंट्री भी नहीं की थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे में मिले तीन लड़कों व तीन लड़कियों को हिरासत में ले लिया। वहीं, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है और होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ शोभित कुमार अत्री का कहना है कि तहरीर के आधार पर होटल संचालक पर कार्रवाई की जाएगी।