फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अपहृत नाबालिग छात्रा मिली, पूर्व सभासद के पुत्र समेत चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग छात्रा पुलिस को बुधवार दोपहर सकुशल मिल गई। छात्रा के पिता की तहरीर पर पूर्व सभासद के पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रकरण दो समुदायों से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस पूरी सतर्कता के साथ कार्रवाई में जुटी रही।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यापारी की नाबालिग पुत्री सोमवार तड़के घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। पिता ने कोतवाली में तहरीर दी देकर आरोप लगाया कि नगर की एक पूर्व सभासद का पुत्र अपने तीन साथियों के साथ उनकी पुत्री को बहलाकर ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण समेत संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
छात्रा की बरामदगी के लिए स्थानीय पुलिस के साथ एसओजी टीम को लगाया गया। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी और आरोपी के दो परिजनों से भी पूछताछ की। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एसओजी और पुलिस को छात्रा मिल गई।
विज्ञापन


कोट -
नाबालिग छात्रा को पुलिस टीम को मिल गई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। छात्रा के बयान सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अंतरिक्ष जैन, एसपी देहात
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें