फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बिजली कटौती के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशानियों से जूझ रही है। इसकाे लेकर बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मलका पार्क गेट पर प्रदर्शन कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। इसके बाद कलक्ट्रेट में तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

आप जिलाध्यक्ष शैलेंद्र लोधी ने बताया कि बुलंदशहर समेत प्रदेशभर में भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से जनता जूझ रहा है। बिजली न होने पर कारोबार प्रभावित हो रहे हैं। तो गर्मी की वजह से लोगों की मौत हो रही है। ज्ञापन में प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाए, गर्मी से हो रही मौत पर मृतकों के परिजनों को मुआवजा व सरकारी नौकरी दी जाए और बिजली निगम में खाली चल रहे पदों पर तैनाती करने की मांग की गई।
प्रदेश प्रवक्ता विकास शर्मा ने बताया कि गर्मी होने से लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में 21वीं सदी में लोगों को बिजली की पूर्ति नहीं हो रही है। तापमान बढ़ने पर लोगों को निजात दिलाने के लिए बिजली न होने लोगों की मौत हो रही है। ये मौत नहीं हत्या है, लोगों की मौतों पर भाजपा के मंत्री संवेदनहीन बयान दे रहे हैं, जो दुखद है।
विज्ञापन

जिला महासचिव संजय राज मित्तल ने बताया कि दिल्ली में बिना कटौती 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिल रही है। जब दिल्ली की जनता को मुफ्त और बिना कटौती 24 घंटे बिजली उपलब्ध हो सकती है तो उप्र की जनता को देश में सबसे महंगी और बिना कटौती 24 घंटे बिजली क्यों नहीं मिल रही। वर्तमान में उप्र में 27000 मेगावाट बिजली की जरूरत है और मात्र चार हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। 23 हजार मेगावाट बिजली बाहर से खरीदी जा रही है। उसके बावजूद 10-12 घंटे की कटौती होती है। बिजली निगम में एक लाख कर्मचारियों के सापेक्ष 34 हजार कर्मी कार्य कर रहे हैं। 65 फीसदी से अधिक पद रिक्त होने पर समय से कार्य नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राघव, मनोज कुमार, लवकेश कुमार, बंटी कुमार, दर्शन शर्मा, राधा देवी और राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें