फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गिफ्ट पार्सल भेजकर युवक से ठग लिए 2.50 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राम विहार निवासी अरविंद कुमार से शातिर साइबर ठगों ने दुबई से महंगा गिफ्ट भेजने का झांसा देकर करीब ढाई लाख रुपये ठग लिए। मामले में पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी ने साइबर टीम को मामले की जांचकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अरविंद कुमार ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि 25 फरवरी 2025 को उनके फेसबुक अकाउंट पर एक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद महिला ने उन्हें मैसेज करने शुरू कर दिए। महिला ने खुद को दुबई में एक मल्टीनेशनल कंपनी में पीआर मैनेजर बताया। उसने झांसा दिया कि कंपनी प्रमोशन के लिए लोगों को महंगे-महंगे गिफ्ट दिए जाते हैं। वह उनकी दोस्त है तो कंपनी द्वारा भेजे जाने वाले गिफ्ट में उनका नाम डाल रही है।
इसके बाद तीन मार्च को उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने उन्हें दिल्ली स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बोलने की जानकारी दी और कहा कि उनका दुबई से एक गिफ्ट आया है, जिसमें एक महंगी घड़ी और अन्य कीमती समान है। इस समान की कीमत करीब पांच लाख रुपये से अधिक है। ऐसे में इस गिफ्ट पर टैक्स देना होगा। पीड़ित अरविंद ने बताया कि उन्होंने आरोपी के बताए गए नंबर पर ऑनलाइन 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने जीएसटी आदि के नाम पर 1.25 लाख रुपये जमा करवा लिए।
विज्ञापन

इसके बाद एक लाख रुपये बतौर सिक्योरिटी जमा कराने के लिए कहा गया, जो उन्हें गिफ्ट रिसीव करने के बाद वापस देने का झांसा दिया गया। इसके बाद भी उन्हें कोई गिफ्ट नहीं मिला। अब आरोपी महिला का फोन नंबर स्विच ऑफ है। उसने फेसबुक पर महिला मित्र से संपर्क करना चाहा तो वह एकाउंट भी निष्क्रिय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें