बुलंदशहर। नगर के शिकारपुर बाईपास के निकट सोमवार शाम वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। युवक की हेयर मेडिकल सेंटर दिल्ली में मंगलवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई।
नरौरा निवासी सत्यदेव सिंह (38) सोमवार को किसी काम से बुलंदशहर आए थे। शाम करीब आठ बजे वह बाइक से गांव के लिए निकले थे। जब वह शिकारपुर बाईपास के निकट पहुंचे तो वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, आरोपी वाहन समेत फरार हो गया। राहगीरों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। युवक की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। जहां मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।