फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: स्वीमिंग पूल में नहाने गए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। स्वीमिंग पूल में नहाने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कांलिंदी कुंज कॉलोनी निवासी युवक ने बताया कि बुधवार को उनका भाई प्रदीप (28) टेना स्थित स्वीमिंग पुल जाने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ घंटे बाद उन्हें प्रदीप की सरकारी अस्पताल में मृत्यु हो जाने की सूचना मिली। जिसके बाद वह अस्पताल पहुंचे। वहां उसके दोस्तों ने बताया कि नहाते समय वह स्वीमिंग पूल में डूब गया था। जिसके बाद उन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रदीप की अचानक मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी ने मामले की जानकारी होने से इन्कार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें