फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: शराब पीकर नहर में नहाने उतरे युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। धनकोट नहर में बीते बुधवार की शाम नहाने उतरा एक युवक गहरे पानी में डूब गया। युवक के डूबने की सूचना उसके भांजे ने पुलिस को दी। इसके बाद गोताखोराें ने नहर में युवक का शव ढूंढ़ने का प्रयास किया लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा। बृहस्पतिवार की सुबह घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर नहर में युवक का शव तैरता हुआ मिला।
विज्ञापन

मृत युवक की पहचान अशोक विहार फेज-3 निवासी खड़क सिंह (24 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है और पिछले कई सालों से परिवार के साथ गुरुग्राम में रह रहा था। खड़क सिंह यहां पर एक कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था। पुलिस अधिकारी बलविंद्र ने बताया कि रातभर नहर के पानी में रहने के बाद शव फूलकर ऊपर आ गया था। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृत युवक के भांजे और परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें