फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में शौच को गए युवक का निकला दम: सुबह घर से निकला... काफी देर तक जब ना लौटा तो हुई तलाश, तार में फंसा था शव

Tue, 27 May 2025 06:25 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बीबीनगर

सार

बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव पोटा कबूलपुर में घटना हुई। पिता ने खेत मालिक के खिलाफ  तहरीर दी। युवक घर से शौच के लिए खेत पर गया था। वापस ना लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की तो शव मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर जिले के बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव पोटा कबूलपुर में घर से खेत पर शौच के लिए गए युवक की खेत की सुरक्षा में लगे कंटीले तारों में छोड़े गए करंट की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। काफी देर तक युवक के न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की तो उसका शव वहां तारों में फंसा हुआ मिला। मामले में मृतक के पिता ने खेत मालिक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

थाना क्षेत्र के गांव पोटा कबूलपुर निवासी टीकम सिंह ने बताया कि उनका पुत्र सुमित (23) मंगलवार सुबह खेत पर शौच के लिए गया था। काफी समय तक सुमित के घर वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने अन्य ग्रामीणों के साथ सुमित की तलाश शुरू की। लेकिन, काफी देर तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। कुछ देर बाद एक ग्रामीण ने उसको गांव निवासी सतीश कुमार के मक्का के खेत की चारो तरफ की गई कंटीली तारबंदी में फंसा हुआ देखा। जिसके बाद परिजन उसे आनन-फानन वहां से लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

परिजनों का आरोप है कि आरोपी खेत मालिक ने कंटीले तारों पर करंट छोड़ा हुआ था। सुमित की भी तारबंदी में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आने से मौत हुई है। सूचना पर थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जिन्होंने गहनता से जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, सीओ स्याना प्रखर पांडेय ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। अग्रिम विधिक कारवाई की जाएगी।

पूर्व में भी झटका मशीनों में उतर रहे करंट से जा चुकी हैं कई जान
- गत 19 मई को डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुरा के जंगल में झटका मशीन के करंट से किशोर की जान गई थी। 
- डिबाई के गांव हुसैनपुरा में ही छह वर्ष पूर्व एक किसान की झटका मशीन की चपेट में आने से जान गई थी।
विज्ञापन

- सितंबर 2023 में गांव कुसेहा फतेहाबाद में झटका मशीन की चपेट में आने से कृष्ण कुमार (22 ) और सुमित कुमार नाम के दो दोस्तों की मौत हुई थी।
- देहात कोतवाली क्षेत्र में भी करीब तीन वर्ष पूर्व एक महिला की झटका मशीन के करंट से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें