फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सड़क पर पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
नरौरा। थाना क्षेत्र में राजघाट मार्ग पर गांव उदयगढ़ी के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव उदयगढ़ी निवासी 19 वर्षीय विकास कुमार बुधवार शाम को नरौरा की ओर पैदल आ रहे थे। तभी हनुमान मंदिर के निकट अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे विकास कुमार गंभीर रूप घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने विकास कुमार को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें