फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नेशनल हाईवे-91 पबीते र दिनों दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई थी। वहीं, पुलिस ने मामले में अब तहरीर मिले पर उसके आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी उसे पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के गांव कुड़वल बनारस निवासी रमेशचन्द सिंह ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 23 जुलाई 2023 की रात लगभग 11 बजे उनका पुत्र शिवम सिंह और ओमपाल सिंह निवासी ज्ञानलोक कालोनी बाइक से नोएडा से बुलंदशहर की तरफ आ रहे थे। बाइक ओमपाल सिंह चला रहे थे और शिवम सिंह बाइक पर पीछे बैठा था। बताया गया कि जैसे ही उनकी बाइक गांव दरियापुर और गांव भाटगढ़ी के बीच पहुंची तभी एक अज्ञात बाइक वाले ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उनकी बाइक स्लिप होकर गिर गई। टक्कर में घायल शिवम को नगर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां, उनके पुत्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें