फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ट्यूबवेल पर नहाने के दौरान करंट की चपेट में आया युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दुगरऊ में अपने दोस्त के घर आए गौतमबुद्धनगर निवासी 40 वर्षीय श्रवण कुमार की शनिवार को ट्यूबवेल पर नहाने के दौरान करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर के गांव धपकेड़ा निवासी श्रवण कुमार शुक्रवार को क्षेत्र के गांव दुगरऊ में अपने दोस्त राकेश के घर आए थे। परिजनों ने बताया कि राकेश के परिवार में शुक्रवार को एक शादी समारोह था, जिसमें श्रवण के साथ उनका एक अन्य मित्र खानपुर निवासी हेमंत भी आए थे।
शनिवार सुबह श्रवण और हेमंत अपने दोस्त राकेश के ट्यूबवेल पर नहाने के लिए गए थे। ट्यूबवेल की हौदी के पास एक लोहे का पाइप पड़ा हुआ था। जिसमें करंट उतर रहा था, इस बात की उन दोनों को जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन

नहाने के दौरान श्रवण का पैर उक्त पाइप से छू गया। जिसका करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। हेमंत व अन्य लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें