खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को अगवाल गांव में रेलवे लाइन पार करते हुए एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। वहीं युवक की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
कोतवाली प्रभारी पंकज राय ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक के किनारे एक घायल युवक पड़ा है। मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की, जहां पर युवक की पहचान छोटेू उर्फ भोले (28) निवासी धरपा गांव के रूप में हुई। वहां मौजूद अन्य लोगों ने बताया कि छोटू पैदल रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। खुर्जा सिटी की ओर से एक मालगाड़ी आ गई, जिसकी चपेट में छोटे आ गया। पुलिस ने घायल छोटू को जटिया अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दी। सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टत के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।