फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: खेत में पानी लगाते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत

विज्ञापन
नरौरा में करंट की चपेट में आने समृतक पुष्पेंद्र का फाइल फोटो।
विज्ञापन
नरौरा। रामघाट थाना क्षेत्र के गांव नगला गर्वी में सोमवार शाम एक हादसे में 25 वर्षीय युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। होनहार बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। युवक ग्रेजुएशन और आईटीआई करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन

गांव नगला गर्वी निवासी पुष्पेंद्र (25) सोमवार देर शाम अपने खेत में पानी लगा रहा था। इसी दौरान नलकूप या कटी लाइन से पानी में करंट उतर आया। पुष्पेंद्र इसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया और अचेत होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में ग्रामीण और परिजन उसे लेकर अलीगढ़ स्थित हायर मेडिकल सेंटर पहुंचे। वहां उपचार के दौरान देर रात उसकी सांसें थम गईं। परिजनों ने बताया कि पुष्पेंद्र दो भाइयों में बड़ा था और पढ़ाई में काफी मेधावी था। वह नौकरी पाकर परिवार का सहारा बनना चाहता था, लेकिन इस हादसे ने खुशियां छीन लीं। घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें