फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: संदिग्ध हालत में दो बच्चों संग छत से गिरी महिला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचागांव। थाना नरसेना क्षेत्र के गांव दौलतपुर कलां में सोमवार देर शाम एक महिला और उसके दो मासूम बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में मकान की छत से नीचे गिर गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों को लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया। पति का आरोप है कि उसके चचेरे भाई ने जानबूझकर तीनों को छत से नीचे धकेल दिया। फिलहाल तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें मेरठ के हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


सोमवार शाम करीब छह बजे दौलतपुर कलां निवासी महिला और उसके दो छोटे बच्चे अचानक छत से नीचे गिर पड़े। जमीन पर गिरते ही तीनों अचेत हो गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें सीएचसी ऊंचागांव ले गए, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर चोटों को देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में भी हालत में सुधार न होते देख डॉक्टरों ने उन्हें देर रात मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
महिला के पति ने अपने ही चचेरे भाई पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया। पति का कहना है कि किसी पुराने विवाद को लेकर आरोपी ने उसकी पत्नी और बच्चों को छत से धक्का दिया है। हालांकि, ग्रामीण इसे घरेलू विवाद से भी जोड़कर देख रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की बारीकी से तफ्तीश कर रही है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के वक्त छत पर कौन-कौन मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें