फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बाजार में लकड़ी से भरा ट्रक पलटा नीचे दबा युवक

विज्ञापन
नरौरा में बाजार में ट्रक पलटने के बाद मौके पर जमा भीड़। संवाद
विज्ञापन
नरौरा। सीआईएसएफ गेट बाजार में नंदलाल गेट के निकट सोमवार शाम करीब छह बजे राजघाट की ओर से आ रहा एक लकड़ी से भरा ट्रक सड़क पर पलट गया। इसके नीचे एक युवक रामवीर सिंह, निवासी गांव ढक नगला दब गया। साइकिल से गुजर रही एक बालिका बाल-बाल बची। देर शाम तक एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुटी रही।
विज्ञापन

सीआईएसफ गेट बाजार में पुलिस थाने से करीब 150 मीटर की दूरी पर नंदलाल गेट के पास राजघाट की ओर से आ रहा लकड़ी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वहां से गुजर रहा एक युवक ट्रक के नीचे दबा गया। प्रभारी निरीक्षक रामनारायण सिंह और एनडीआरएफ की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई हैं।
विज्ञापन


मौके पर हाइड्रा क्रेन मशीन, दो जेसीबी के अलावा एनडीआरएफ़ की टीम और एंबुलेंस मौके पर रहे। बजरंग दल के कार्यकर्ता भी राहत कार्य में सहयोग करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें