फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दुष्कर्म का विरोध करने पर की गई थी किशोर की हत्या, एक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
डिबाई। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पूर्व किशोर का शव मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने नामजद नाबालिग आरोपी को पकड़ा है, जबकि दूसरा पकड़ से दूर है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपियों ने उसका गला दबाकर हत्या की और शव को रजवाहे में फेंक दिया। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

सीओ शोभित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोर का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला था। देर शाम उसकी शिनाख्त गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर के रूप में हुई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था। जिन्होंने मृतक को सुपुर्द ए खाक करने के बाद गांव निवासी एक नामजद युवक व एक किशोर के खिलाफ थाने पर तहरीर दी।
जिसमें आरोपियों पर उनके पुत्र को घर से बुलाकर ले जाने व हत्या कर शव को रजवाहे में फेंकने का आरोप लगाया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच की और रविवार को पुलिस ने एक आरोपी जो कि नाबालिग है को हिरासत में ले लिया है। जबकि, दूसरा आरोपी युवक पकड़ से दूर है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से हत्या में प्रयुक्त नाड़ा और बोरी बरामद कर ली है। सीओ ने बताया कि आरोपी नाबालिग है, उसे पूछताछ के बाद बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में विभिन्न स्थाना पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें