फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आज गांव लड़ाना में जांच करने जाएगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। खानपुर क्षेत्र के गांव लड़ाना में बुधवार को बुखार से एक बच्चे की मौत होने पर सीएमओ ने जांच के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव जाकर परिजनों से पूछताछ करेगी और उपचार संबंधी दस्तावेजों की जांच करेगी। जरूरत पड़ने पर गांव में शिविर लगाने के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव कराएगी।
विज्ञापन

पिता सोहनपाल ने बताया कि मोहित कुमार (10) परिषदीय स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। वह पिछले चार दिनों से बुखार से पीड़ित था। परिजन बिगराऊ में एक झोलाछाप से उपचार करवा रहे थे।

हालत बिगड़ने पर उसे गांव के ही एक निजी अस्पताल और उसके बाद बुलंदशहर मेडिकल कॉलेज के नए भवन की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि मामले की जांच करने के लिए टीम को निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को टीम गांव में जाकर मामले की जांच करेगी। गांव में स्वास्थ्य शिविर भी लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें