फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: छह माह के बच्चे में खसरे की पुष्टि

विज्ञापन
सिकंदराबाद में बीमार बच्चे के घर परिजनों से पूछताछ करते सीएमओ व जिला प्रतिरक्षण अ​धिकारी। स्रोत
विज्ञापन
बुलंदशहर। सिकंदराबाद नगर क्षेत्र में मासूम में खसरे (मीजल्स) की पुष्टि हुई है। बृहस्पतिवार को सीएमओ ने जिला प्रतिरक्षण अधिकारी संग मासूम के घर जाकर परिजनों से पूछताछ की। साथ ही नगर क्षेत्र में चल रहे अतिरिक्त खुराक लगाने के टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। सिकंदराबाद के मोहल्ला झारखंडी निवासी एक परिवार के छह माह के बच्चे के माथे पर दाने, तेज बुखार, खांसी और आंखों में लालिमा की समस्या होने लगी। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में दिखाया। चिकित्सक ने जांच में मासूम में खसरा-रूबेला के लक्षण बताए। जिसकी सूचना चार दिसंबर को स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई। स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि के लिए मासूम का ब्लड सैंपल लेकर एनसीडीसी लैब दिल्ली जांच को भेजा। लैब से मासूम में खसरा संक्रमण की पुष्टि हुई। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि खसरे का एक केस मिलने पर सिकंदराबाद के मोहल्ला झारखंडी समेत तीन स्थानों पर बृहस्पतिवार को शिविर लगाकर नौ माह से पांच साल तक के 189 बच्चों को अतिरिक्त खुराक लगाई गई। यह शिविर एएनएम, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सहयोग से लगाया। जिनका बच्चा टीकाकरण कराने से वंचित रहा गया है वे तुरंत लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें