फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर हादसा: साढ़े तीन घंटे ऑपरेशन के बाद शरीर से निकाला गया सरिया, आईसीयू में भर्ती ऋषभ; पूरी अपडेट

Sat, 21 Mar 2026 12:49 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर में हादसे का शिकार किशोर ऋषभ का सफदरजंग अस्पताल में साढ़े तीन घंटे ऑपरेशन कर सरिया निकाला गया। हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन उसे होश नहीं आया है और आईसीयू में रखा गया है। 

विज्ञापन
बच्चे के शरीर में घुसा सरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के घायल किशोर ऋषभ का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में सफल ऑपरेशन किया गया। परिजनों के अनुसार साढ़े तीन घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने उसके शरीर में घुसा सरिया निकाल दिया है।

विज्ञापन


फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है, हालांकि खबर लिखे जाने तक उसे होश नहीं आया था। ऑपरेशन के बाद उसे आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि सर्जरी सफल रही है और बच्चे की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

यह हादसा बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के नया गांव मिर्जापुर में हुआ था। खेलते समय ऋषभ खाली प्लॉट में गेंद लेने गया था, जहां वह एक पिलर पर गिर गया। पिलर में लगा लोहे का सरिया उसके गले के आर-पार हो गया। गंभीर हालत में परिजन उसे पहले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी जान बचाने में जुटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें