फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: डिजिटल अरेस्ट कर सेवानिवृत्त कर्मी से 4.20 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली नगर क्षेत्र के सिविल लाइन निवासी एक व्यक्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर 4.20 लाख की ठगी कर ली। जालसाजों ने खुद को साइबर ब्रांच का अधिकारी बताते हुए पीड़ित को आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े होने का डर दिखाया और एफडी तुड़वाकर खाते में राशि ट्रांसफर करवा ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोहल्ला सिविल लाइन निवासी महेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 7 अप्रैल की सुबह उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को साइबर सेल का अधिकारी बताया और दावा किया कि महेश के संबंध आतंकवादी संगठनों से हैं। इस अचानक लगे आरोप और गिरफ्तारी के डर से महेश बुरी तरह घबरा गए। ठगों ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट जैसी स्थिति में रखते हुए डराया कि उनके आधार और पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल हुआ है। इसके बाद ठगों ने मामले को रफा-दफा करने और पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए तुरंत रुपयों की मांग की। ठगों के झांसे में आकर महेश कुमार ने अपनी जमा पूंजी, जिसमें एक लाख और सवा दो लाख की दो अलग-अलग एफडी शामिल थीं, उन्हें तुड़वा दिया। 8 अप्रैल को बैंक से एफडी के पैसे मिलने के बाद, ठगों ने बताए गए बैंक खाते में कुल 4 लाख 20 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
जब ठगों का संपर्क कटा और महेश ने अन्य लोगों से चर्चा की, तब उन्हें एहसास हुआ कि वे साइबर ठगी का शिकार हुए हैं। पीड़ित ने तत्काल 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने कोतवाली नगर में नामजद शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें ठग ने अपना नाम संजय राय और यूनियन बैंक का खाता धारक बताया है। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी का कहना है कि जिस खाते में रकम ट्रांसफर हुई है, उसे फ्रीज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और साइबर सेल की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रैक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें