फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नया गांव में 50 लाख से बनेगा खेल का मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। सिकंदराबाद देहात के नया गांव में ग्राम पंचायत 50 लाख से खेल का मैदान बनाएगा। इससे आसपास के गांव के युवाओं को लाभ मिलेगा। ग्राम प्रधान शशि देवी ने बताया कि नया गांव में करीब 12 बीघा भूमि पर खेल का मैदान बनाया जाएगा। भूमि के चिह्निकरण के बाद निर्माण के लिए टेंडर दे दिया गया है। जल्द ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। बताया कि रेसिंग ट्रैक के अलावा फुटबॉल ग्राउंड, क्रिकेट पिच, व्यायाम के लिए जिम भी बनाया जाएगा। सौंदर्यीकरण के लिए फूल और फुलवारी भी लगाई जाएगी।कहा कि खेल का मैदान बनने से आसपास के गांव के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए सुविधा मिलने से उनकी प्रतिभा निखरेगी। फोर्स में भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें