फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: सिकंदराबाद के फकाना गांव की पटरी पर दिखाई दिया तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग तलाश में जुटा

Wed, 25 Nov 2026 11:01 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

यह मामला सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के संतपुरा चौकी के पास का है। तेंदुआ संतपुरा चौकी के पास पटरी किनारे घूमता हुआ दिखाई दिया। वन विभाग को इस बारे में सूचित कर दिया है और वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र में फकाना गांव की पटरी पर एक तेंदुआ दिखाई देने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने तेंदुए को देखकर अपने मोबाइल में वीडियो कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद आसपास के गांवों में भी दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, तेंदुआ संतपुरा चौकी के पास पटरी किनारे घूमता हुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना मिलते ही संतपुरा चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने वन विभाग को इस बारे में सूचित कर दिया है और वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुट गई है। यह मामला सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के संतपुरा चौकी के पास का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें