फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: किनारे बैठा मजदूर नहर में डूबा, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। मुंडाखेड़ा नहर में रविवार शाम को किनारे बैठा मजदूर अचानक नहर में गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फतेहपुर बुजुर्ग गांव निवासी निखिल ने बताया कि उनके चचेरे भाई अजय (38) मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। रविवार शाम को गांव आने से पहले अजय मुंडाखेड़ा नहर के पास चले गए। उनके साथियों ने परिवार को बताया कि अजय किसी बात से परेशान थे तो नहर किनारे जाकर बैठ गए थे। अचानक नहर में गिरे और डूबने लगे।
वहां मौजूद अन्य लोगों ने उनको बचाने का प्रयास किया लेकिन तेज बहाव में संतुलन खोने से अजय डूब गए। ग्रामीणों ने परिजन और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर खुर्जा नगर और देहात थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोर की मदद से अजय की तलाश की लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद सूचना पर एनडीआरफ की टीम पहुंच गई।
विज्ञापन

मां, पत्नी और चार बच्चों की थी जिम्मेदारी

निखिल ने बताया कि अजय अकेले ही पूरे परिवार का पालन पोषण करते थे। काफी साल पहले बीमारी से पिता की मौत हो गई थी। सात साल पहले बड़े भाई की भी मौत हो गई। घर में वृद्ध मां सावित्री देवी, पत्नी और चार बच्चों की जिम्मेदारी अजय पर ही थी।



तैर कर दूसरों को बचाने वाला डूब गया नहर में
आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि नहर से करीब दो किलोमीटर दूर ही अजय का घर है। अजय अपने साथियों के साथ अक्सर नहर में तैराकी करते रहते थे। उन्हें तैराकी आ अच्छा अनुभव था। कई बार नहर में डूबे लोगों की मदद कर उनकी जान भी बचाई थी लेकिन वह खुद ही नहर में डूब गए।
विज्ञापन



कोट :-

नहर में डूबे हुए मजदूर की तलाश के लिए एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर कार्य कर रहे हैं। जल्द से जल्द युवक की तलाश की जाएगी। - शोभित कुमार, सीओ खुर्जा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें