फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सड़क पार कर रहे मजदूर को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र में सड़क पार कर रहे फैक्ट्री मजदूर को तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल मजदूर की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मृतक के साथ कार्य करने वाले मजदूरों ने बताया कि गांव लगूनिया रघुकंठ जनपद समस्तीपुर बिहार निवासी घूरन राय 60 वर्ष औद्योगिक क्षेत्र की सरकारी कॉलोनी में किराए पर रहते थे। उनके भाई का परिवार भी सरकारी कॉलोनी में किराए पर रहता है। घूरन राय औद्योगिक क्षेत्र स्थित टाइल्स फैक्ट्री में ठेकेदारी के तहत मजदूरी करते थे। बुधवार की देर शाम वह फैक्ट्री से वापस कमरे पर लौट रहे थे।
नेशनल हाईवे 34 पर तेल मिल के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल घूरन राय को उपचार के लिए सिकंदराबाद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक के दो बेटे, दो बेटी हैं। सभी शादीशुदा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें