फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बस की चपेट में आने से मजदूर की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नेशनल हाईवे 34 पर जिला कारागार के सामने सड़क पार करते समय बस की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सिकंदराबाद के मोहल्ला शिवनगर कॉलोनी सलेमपुर रोड निवासी दीपक सैनी (30) सोमवार की रात करीब आठ बजे जिला कारागार के सामने सड़क पार कर रहे थे, इसी दौरान वह एक प्राइवेट बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
उपचार के लिए मेरठ ले जाते समय दीपक की जनपद हापुड़ में मौत हो गई। हापुड़ में ही दीपक का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के चाचा रवि सैनी ने बताया कि दीपक मजदूरी करता था। वह, अविवाहित था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें