फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर। गायत्री जयंती महापर्व (गंगा दशहरा) व युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के महाप्रयाण दिवस के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ फूल बाग महादेव मंदिर में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान बुलंदशहर से आई महिला प्रज्ञा मंडल की टोली ने नायक मधु अग्रवाल के नेतृत्व में यज्ञ का संचालन कराया। भीड़ को देखते हुए यज्ञ तीन पारियों में संपन्न कराया गया। यज्ञ की पूर्णाहुति के उपरांत सामूहिक आरती की गई।
इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने अपने जीवन से एक-एक बुराई त्यागने तथा सदाचार एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया। प्रज्ञा मंडल की टोली की सदस्य मधु अग्रवाल, मनीषा शर्मा, मंजू सोलंकी, रानी शर्मा, सत्यवती देवी, मनोज कुमार सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें